अनुष्का-विराट के घर 'बप्पा दर्शन' को पहुंचीं नीति पूरा देश इन दिनों गणपति के रंग में रंगा है ऐसे में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने भी अपने घर गन्नू महाराज की स्थापना की है गणपति के साथ दोनों की तस्वीरें आए दिन वायरल होती हैं लेकिन आज जो तस्वीर वायरल हो रही है वह कुछ खास है दरअसल, सिंगर नीति मोहन और उनके पति निहार पंड्या भगवान गणेश से आशीर्वाद लेने अनुष्का-विराट के घर पहुंचे नीति मोहन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर साझा की इस तस्वीर में विराट-निहार और अनुष्का-नीति एक साथ पोज देते नजर आ रहे हैं सभी ने पारंपरिक परिधान पहने हैं, जिनमें वे खूबसूरत लग रहे हैं ...