नीता अंबानी ने धूमधाम से दी बप्पा को विदाई हर साल की तरह इस बार भी अंबानी परिवार ने गणेश चतुर्थी के पर्व पर अपने घर भगवान गणपति बिठाए इस मौके पर आयोजित अंबानी परिवार के भव्य आयोजन में फिल्म जगत के तमाम सितारे भी पहुंचे हाल ही में खूब धूमधाम से गणपति विसर्जन किया गया ढोल-नगाड़े और पूजा-अर्चना के साथ गणपति को विदाई दी गई विसर्जन के कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी शामिल हुए और अंबानी परिवार के साथ उन्होंने आरती में हिस्सा लिया नीता अंबानी ने विधि-विधान से पूजा करने के बाद बप्पा को विदाई दी गणपति महोत्सव के दौरान नीता अंबानी, बड़ी बहू श्लोका और होने वाली छोटी बहू राधिका मर्चेंट साड़ी पहने पारंपरिक लुक में नजर आईं --