जवान की मुरीद हुईं गौहर, SRK की तारीफ में पढ़े कसीदे हर किसी के ऊपर जवान का जादू सवार है, सभी जवान को देखने के लिए सिनेमाघर की तरफ रुख कर रहे हैं इसी बीच गौहर खान और जैद दरबार ने भी जवान देख ली है फिल्म देखने के बाद गौहर खान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पति जैद दरबार के साथ एक सेल्फी पोस्ट की है स्टोरी पर पोस्ट करते हुए लिखा- 'जवान' विद माई 'जवान' इस सेल्फी में जैद हुडी और ब्लैक कैप पहने हुए दिख रहे हैं और गौहर लाइट ब्लू कलर के शर्ट में दिख रही है बिग बॉस 7 की विजेता रही गौहर खान ने शादी जैद दरबार से दिसंबर 2022 में की थी वहीं, शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'जवान' बॉक्स ऑफिस पर पूरी धूम मचा रही है मनोरंजन