अमर उजाला
Thu, 24 April 2025
जब गौरव खन्ना शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में थे तो उनका एक दूसरी प्रतियोगी निक्की तंबोली से झगड़ा हुआ। यह झगड़ा सोशल मीडिया पर भी चर्चा में रहा।
‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ के विनर गौरव खन्ना ही बने हैं। हाल ही में गौरव खन्ना ने बॉलीवुड लाइफ से बात की। इस दौरान निक्की के बारे में भी बताया।
गौरव कहते हैं, ‘मैं हमेशा से ही निक्की का दोस्त था। वह एक अच्छी लड़की है।’
गौरव आगे कहते हैं, ‘निक्की को कॉम्पिटिशन पसंद है, मुझे भी ऐसे लोग पसंद है, जो जीतना चाहते हैं।’
गौरव का मानना है कि निक्की का कॉम्पिटिशन में बने रहने का तरीका अलग था और उनका तरीका अलग, इस वजह से बहस हुई।
गौरव आगे कहते हैं, ‘मैं भी तो एक इंसान हूं, मैं भी गुस्से में आ सकता हूं।'
गौरव के करियर फ्रंट की बात करें तो उनका नाम सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के लिए सामने आया है।
गौरव खन्ना ने एकता कपूर के सीरियल का हिस्सा बनने की ख्वाहिश जाहिर की लेकिन अब तक इस बात की पुष्टि नहीं की है।
करोड़ से लाख पर पहुंची 'जाट' की कमाई, जानें दूसरे गुरुवार का कलेक्शन