अमर उजाला
Thu, 4 September 2025
जेनेलिया डिसूजा ने इंस्टाग्राम पर इंडियन ड्रेस में अपना एक लुक शेयर किया है। अलग-अलग पोज देते हुए फोटोज शेयर की हैं।
इस लुक में जेनेलिया डिसूजा की सादगी ने फैंस का दिल जीत लिया है।
कई यूजर्स उनके ट्रेडिशनल लुक के दीवाने हो गए हैं। एक यूजर ने जेनेलिया की पोस्ट पर कमेंट किया, ‘जेनेलिया के लिए तो जान भी दे दूं।’ कई यूजर ने एक्ट्रेस के लुक को गॉर्जियस बताया।
जेनेलिया अक्सर ही इंस्टाग्राम पर अपने अलग-अलग लुक शेयर करती हैं। कई बार पति और एक्टर रितेश देशमुख के साथ फनी वीडियो बनाकर भी पोस्ट करती हैं।
जेनेलिया की इंस्टाग्राम पर अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। उनके लगभग 14 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
जेनेलिया डिसूजा के करियर फ्रंट की बात करें तो हाल ही में वह आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ में नजर आईं।
अगले साल जेनेलिया एक फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में नजर आएंगी। यह फिल्म मराठी के अलावा हिंदी में भी बन रही है। इस फिल्म को रितेश देशमुख निर्देशित कर रहे हैं।
इस इवेंट में बतौर ज्यूरी मेंबर शामिल हुईं दीपिका, स्टनिंग लुक से जीता दिल