घूमर की स्टारकास्ट को लेकर अंगद ने किया दिलचस्प खुलासा आर बाल्की के निर्देशन में बनी घूमर ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है फिल्म को समीक्षकों की खूब तारीफ मिल रही है कई सितारे और क्रिकेटर भी इस फिल्म की प्रशंसा कर चुके हैं इस बीच फिल्म के एक्टर अंगद बेदी ने एक दिलचस्प खुलासा किया है इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि इस फिल्म में चार लेफ्ट हैंडर्स ने काम किया है बता दें कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी है एंटरटेनमेंट डेस्क