धीमी रफ्तार से बढ़ रही 'घूमर', रविवार को इतनी हुई कमाई आर बाल्की के निर्देशन में बनी स्पोर्ट ड्रामा फिल्म धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है अभिषेक बच्चन, सैयामी खेर स्टारर यह फिल्म टिकट खिड़की पर उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन करने में नाकाम रही है हालांकि, वीकएंड पर फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला है 'घूमर' ने ओपनिंग डे पर महज 85 लाख रुपये कमाए थे लेकिन, दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म की कमाई 1.1 करोड़ रुपये पहुंच गई थी वहीं अब तीसरे दिन यानी रविवार को शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 1.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 3.15 करोड़ रुपये हो गया है ..