बॉक्स ऑफिस पर 'घूमर' का स्ट्रगल जारी, मंडे टेस्ट में फेल अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर की स्पोर्ट फिल्म 'घूमर' को रिलीज हुए चार दिन हो गए हैं 'घूमर' बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे से ही बेहद खराब प्रदर्शन कर रही है चौथे दिन भी फिल्म का हाल बेहाल ही रहा 'घूमर' ने रिलीज के पहले दिन सिर्फ 0.85 करोड़ रुपये और दूसरे दिन 1.1 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था तीसरे दिन फिल्म की कमाई में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली थी, 'घूमर' ने 1.50 करोड़ रुपए का बिजनेस किया चौथे दिन, मंडे टेस्ट में फेल होते हुए 'घूमर' ने महज 50 लाख का कलेक्शन किया इसके साथ ही फिल्म का कलेक्शन 3.95 करोड़ रुपये हो गया है ...