भारत गोपी ने अभिनय के अलावा लेखन में भी कमाया नाम भारत गोपी के नाम से मशहूर रहे गोपीनाथन वेलायुधन नायर भारतीय अभिनेता, निर्माता और निर्देशक थे भारत गोपी ने अभिनय के अलावा लेखन में भी नाम कमाया, उन्होंने दो पुस्तकें- अभिनय अनुभव और नाटक नियोगम लिखीं भारत गोपी 1970 के दशक में केरल में न्यू वेव सिनेमा आंदोलन से जुड़ने वाले पहले अभिनेताओं में से एक थे भरत गोपी को फिल्म 'कोडियेट्टम' (1977) में शंकरकुट्टी के किरदार के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत गोपी ने अलग-अलग किरदारों के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए चार केरल राज्य फिल्म पुरस्कार अपने नाम किए 1991 में भारत सरकार ने कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया 29 जनवरी 2008 को हृदयरोग के चलते भारत गोपी का 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया ------------------