क्या सुनीता की वजह से भांजे कृष्णा अभिषेक से नाराज थे गोविंदा? जानें पूरा मामला

अमर उजाला

Tue, 25 February 2025

Image Credit : सोशल मीडिया

किसी शो में किए मजाक के कारण गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता भांजे कृष्णा से नाराज थे, ये विवाद साल 2016 में शुरू हुआ और सात साल तक चलता रहा।

Image Credit : इंस्टाग्राम @sunita.ahuja.7583

कृष्णा ने शो में अपने मामा को लेकर मजाक किया, जो सुनीता आहूजा को बुरा लग गया था। मामला तब और बढ़ गया जब कश्मीरा भी इसमें शामिल हो गईं।

Image Credit : इंस्टाग्राम @sunita.ahuja.7583

इसको लेकर सुनीता आहूजा ने एक इंटरव्यू में ये भी बताया कि कैसे वे कृष्णा की गुजारिश पर उस शो में गए थे, इसके बाद कश्मीरा ने इस पर उल्टे सीधे कमेंट किए।

Image Credit : इंस्टाग्राम @sunita.ahuja.7583

सुनीता अहूजा ने कहा कि कश्मीरा ने लिखा कि हम पैसों के लिए नाचने वाले लोग हैं। सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर दोनों की बहस हो गई थी।

Image Credit : इंस्टाग्राम @sunita.ahuja.7583

सुलझने की जगह यह मामला इतना बढ़ गया था कि सुनीता ने कह दिया था कि वे कृष्णा का चेहरा तक नहीं देखना चाहती।

Image Credit : इंस्टाग्राम

गोविंदा इसके बाद कपिल शर्मा शो में भी नजर आए थे, यहां उन्होंने कृष्णा से कहा कि मेरी तरफ से तुम्हारे लिए कोई वनवास नहीं था, मुझे लगता तुम्हें उससे (सुनीता से) माफी मांगनी चाहिए।

Image Credit : इंस्टाग्राम- गोविंदा

इससे पहले गोविंदा अपनी भांजी आरती की शादी में भी पहुंचे थे, जहां कश्मीरा और कृष्णा ने उनका स्वागत किया था।

Image Credit : इंस्टाग्राम- गोविंदा

जब गोविंदा ने खुद पर गोली चला ली थी, तब कृष्णा अपने मामा को देखने घर भी गए थे। तब भी उनकी मुलाकात अपनी मामी से नहीं हुई थी।  

Image Credit : इंस्टाग्राम @govinda_herono1

इस मामले में सुनीता ने कहा कि मैंने उसे (कृष्णा) को बचपन से पाला है इसलिए कोई कब तक नाराज रह सकता है, हालांकि मैं अभी तक उससे मिली नहीं हूं।

Image Credit : इंस्टाग्राम @ govinda_herono1

आलिया, रणवीर और विक्की ने मनाया संजय लीला भंसाली का जन्मदिन

इंस्टाग्राम
Read Now