गुनगुनी धूप का लुत्फ लेती दिखीं आरती सिंह टीवी जगत की चर्चित अभिनेत्री और गोविंदा की भांजी आरती सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं आरती साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं कुछ तस्वीरों में वे बालकनी एरिया में पोज देती दिख रही हैं, हल्की धूप उनके चेहरे पर पड़ती दिख रही हैं फोटोज के साथ आरती ने कैप्शन लिखा है, 'लोगों को सोचने दो वे जो कुछ आपके बारे में सोचते हैं, अपनी जिंदगी अपनी तरह जीयो' आरती सिंह ने कई लोकप्रिय धारावाहिकों में काम किया है, वे कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन हैं आरती सिंह की निजी जिंदगी की बात करें तो इसी साल उन्होंने बिजनेसमैन दीपक चौहान से शादी रचाई है -