अमर उजाला
Thu, 16 October 2025
गोविंदा की पत्नी सुनीता इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर टीवी रियलिटी शो में काफी एक्टिव हैं।
पिछले दिनों वह शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में नजर आई थी। जल्द ही वह ‘बिग बॉस 19’ में नजर आएंगी।
गोविंदा की पत्नी ने इंस्टाग्राम पेज के स्टोरी सेक्शन में एक फोटो शेयर की, जिसमें उनके नाम की एक वैनिटी ‘बिग बॉस 19’ रियलिटी शो के सेट पर नजर आ रही है। खबर है कि वह वीकएंड का वार एपिसोड में नजर आ सकती हैं।
सुनीता ने पिंक कलर की साड़ी पहनी हैं। इस लुक की कुछ और तस्वीरें भी अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की हैं।
पिछले दिनों सुनीता और गोविंदा के तलाक को लेकर अफवाहें उड़ी थीं। जिन्हें सुनीता ने पूरी तरह से नकार दिया था।
सुनीता और गोविंदा को गणेश उत्सव में भी साथ देख गया। दोनों के हंसते-मुस्कुराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे।
हाल ही में टॉक शो ‘टू मच’ में गोविंदा ने भी कहा कि उन्हें और सुनीता को कोई अलग नहीं कर सकता है।
'कुछ कुछ हाेता है' के 27 साल, करण ने शेयर की BTS तस्वीरें