'ग्राउंड जीरो' के कलेक्शन में 12.7 फीसदी का उछाल, पांचवें दिन हुई इतनी कमाई इमरान हाशमी की फिल्म 'ग्राउंड जीरो' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई के लिए जूझती नजर आ रही है। रिलीज से पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि यह फिल्म अच्छा कारोबार कर सकती है। हालांकि, ग्राउंड जीरो बजट तो दूर, अब तक 10 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी है। सोमवार को इस फिल्म ने 63 लाख रुपये की कमाई की थी। वहीं, मंगलवार को फिल्म के कलेक्शन में मामूली सुधार देखने को मिला। पांचवें दिन इस फिल्म ने 12.70 फीसदी के उछाल के साथ 71 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब छह करोड़ 54 लाख रुपये हो गई है। एंटर