बॉक्स ऑफिस पर 'ग्राउंड जीरो' की सारी उम्मीदें खत्म, छठे दिन महज इतना रहा कलेक्शन 'ग्राउंड जीरो' दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में नाकाम रही है। फिल्म का अब तक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बेहद निराशाजनक रहा है। इस फिल्म में इमरान हाशमी ने सैनिक का किरदार निभाया है। फिर भी वह सिनेमाघरों तक दर्शकों को खींचने में नाकाम रहे हैं। पहले वीकएंड में इस फिल्म ने पांच करोड़ 20 लाख रुपये की कमाई की थी। वहीं, वीकडेज में भी फिल्म का बुरा हाल है। छठे दिन इस फिल्म ने महज 56 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब सात करोड़ 26 लाख रुपये हो गई है। रेड 2 की रिलीज के बाद अब फिल्म की सारी उम्मीदें खत्म हो चुकी हैं। एंटर