असल जिंदगी में भी 'बैड बॉय' बने ये विलेन आज हम आपको सिल्वर स्क्रीन के उन विलेन से रूबरू करा रहे हैं, जिनकी रियल लाइफ में शादीशुदा जिंदगी टिक नहीं पाईं इस लिस्ट में पहला नाम बैडमैन गुलशन ग्रोवर का है, जिन्होंने 1998 में फिलोमिना से शादी की, लेकिन 2001 में ही तलाक ले लिया फिलोमिना से तलाक के बाद गुलशन ने 2003 में कशिश से दूसरी शादी की, लेकिन यह विवाह एक साल भी न टिका और तलाक हो गया इस लिस्ट में दूसरा नाम प्रकाश राज का आता है, उन्होंने 1994 में एक्ट्रेस ललिता कुमारी से शादी की, लेकिन 2009 में दोनों का तलाक हो गया हालांकि, प्रकाश राज ने अगस्त 2010 में कोरियोग्राफर पोनी वर्मा से शादी की आशीष विद्यार्थी ने 2001 में राजोशी बरूआ से शादी रचाई थी, लेकिन 2022 में इनका तलाक हो गया, हालांकि इस साल एक्टर ने दूसरी शादी रूपाली बरूआ से की --