अमर उजाला
Tue, 30 January 2024
हर्ष लिंबाचिया आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं, उनका जन्म 30 जनवरी, 1987 में मुंबई में हुआ था
हर्ष एक पटकथा लेखक के साथ निर्माता और होस्ट भी हैं, उन्होंने फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी के लिए डायलॉग और फिल्म मलंग के टाइटल-ट्रैक के बोल भी लिखे
हर्ष ने कॉमेडी सर्कस के तानसेन, कॉमेडी नाइट्स बचाओ और कॉमेडी नाइट्स लाइव शो लिखे हैं और खतरा खतरा खतरा और हम तुम और क्वारंटाइन का निर्माण और मेजबानी भी की है
हर्ष ने कॉमेडियन भारती सिंह से तीन दिसंबर, 2017 को शादी की थी, दोनों की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है, उनकी मुलाकात कॉमेडी सर्कस के दौरान हुई थी
हर्ष ने भारती को प्रपोज किया, दोनों ने कुछ साल डेट करने के बाद शादी का फैसला किया, लेकिन दोनों के परिवार इस रिश्ते से खुश नहीं थे
विरोध के बावजूद दोनों अपने फैसले पर टिके रहे और आखिरकार घरवालों को शादी के लिए मनाया और साथ जीने मरने की कसमें खाईं
'डॉक्टर जूही' बन घर-घर में छाईं गुरदीप कोहली