अमर उजाला
Tue, 9 June 2026
सोमवार को दर्शक कम संख्या में फिल्में देखने के लिए थिएटर में आते हैं। ऐसे में फिल्मों का कलेक्शन घट जाता है। ऐसा ही ‘है जवानी तो इश्क होना है’ और ‘बंदर’ के साथ भी हुआ।
जानें सोमवार को ‘है जवानी तो इश्क होना है’ और ‘बंदर’ ने कितनी कमाई की है?
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने चौथे दिन 3.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि रविवार यानी रिलीज के तीसरे दिन 9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
देखा जाए तो ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के कलेक्शन में सोमवार को भारी गिरावट देखने को मिली है।
वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का कुल कलेक्शन 27.50 करोड़ रुपये हो चुका है।
फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में वरुण धवन के अलावा मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं। यह एक रोमांटिक-काॅमेडी ड्रामा फिल्म है।
बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ ने भी रिलीज के चौथे दिन 30 लाख रुपये कमाए हैं।
‘बंदर’ का कलेक्शन सोमवार को काफी घट गया। दरअसल, इस फिल्म ने तीसरे दिन 1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
विंटेज लुक में नजर आईं सोनम बाजवा, देखें तस्वीरें