हनुमान-गुंटूर कारम का चला जादू, फिसड्डी साबित हुई मेरी क्रिसमस तेजा सज्जा अभिनीत फिल्म 'हनुमान' ने तीन दिन में 40.65 करोड़ रुपये की कमाई की चौथे दिन इसने 14.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया, अब इसका टोटल 55.15 करोड़ रुपये है महेश बाबू की फिल्म ‘गुंटूर कारम’ ने भी चौथे दिन शानदार प्रदर्शन किया फिल्म ने चौथे दिन 14.50 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे इसका कुल कलेक्शन 83.40 करोड़ रुपये हो गया है कैटरीना कैफ-विजय सेतुपति की फिल्म 'मेरी क्रिसमस' ने चौथे दिन महज 1.65 करोड़ रुपये की कमाई की अब 'मेरी क्रिसमस' का कुल कारोबार 11.38 करोड़ रुपये हो गया है प्रशांत नील के निर्देशन में बनी 'सलार' ने रिलीज के 24 दिन में 403.90 करोड़ रुपये का कारोबार किया फिल्म ने 25वें दिन 55 लाख रुपये कमाए, अब इसका टोटल 404.45 करोड़ रुपये हो गया है सीटिए