नेशनल फिल्म अवॉर्ड विनर हैं हर्ष मायर हर्ष मायर एक भारतीय एक्टर हैं, जिन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है हर्ष आज अपना 24वां जन्मदिन मना रहे हैं, उनका जन्म 24 मार्च 1998 को हुआ था एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत साल 2005 में महज आठ साल की उम्र से की थी एक्टिंग सीखने के दौरान हर्ष ने पांच से छह स्टेज शो में काम किया था इसके बाद उन्होंने डांसिंग, सिंगिंग और एक्टिंग के लिए 180 ऑडिशन दिए थे, जिसके बाद उन्हें फिल्म चिल्लर पार्टी में मौका मिला था इस फिल्म के बाद उन्होंने आई एम कलाम में काम किया आई एम कलाम के लिए हर्ष ने कई इंटरनेशनल अवॉर्ड हासिल किए थे, उन्हें इसके लिए 58 वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड फॉर बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट से नवाजा गया था इसके अलावा उन्होंने चार फुटिया छोकरा, हिचकी, गुल्लक, कनपुरिया जैसी फिल्मों में काम किया है हर्ष ने बीते साल 25 नवंबर को सुकन्या राजन से शादी कर ली थी Harsh Mayar