अमर उजाला
Thu, 4 June 2026
फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में मुन्नी का किरदार निभाने वाली हर्षाली मल्होत्रा अब बड़ी हो गई हैं।
अभिनेत्री ने कल तीन जून को अपना 18वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया है।
हर्षाली ने अपने जन्मदिन की कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं।
इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि उन्होंने खूबसूरत बर्थडे केक के साथ कई पोज दिए हैं।
अभिनेत्री ने अपनी पोस्ट में लिखा 'चैप्टर 18 शुरू हो गया। मैं आधिकारिक तौर पर व्यस्क हो गई हूं। खुद की तलाश जारी है।'
उन्होंने आगे लिखा 'नई शुरुआत, बड़े सपने और यादगार पल। मुझे बनने में 18 साल लगे। अभी बहुत कुछ अच्छा होना बाकी है।'
आपको बता दें कि सलमान खान के साथ 'बजरंगी भाईजान' में नजर आने के बाद हर्षाली 'अखंड 2' में नजर आई थीं।
अगली बार हर्षाली मल्होत्रा फिल्म 'नास्तिक' का हिस्सा होंगी।
किसके इश्क में मस्तानी हुईं शरवरी वाघ, देखें तस्वीरें