सपना चौधरी का विवादों से है पुराना नाता सपना चौधरी अक्सर किसा ना किसी वजह से चर्चा में रहती हैं हाल ही में सपना चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है सपना पर डांस शो के नाम पर लाखों रुपए जमा करने और कार्यक्रम न कर रकम हड़पने का आरोप है सपना चौधरी इससे पहले भी कई विवादों में फंस चुकी हैं साल 2016 में सपना चौधरी अपनी एक रागिनी के कारण भी विवादों में आई थीं, उन पर जातिसूचक शब्द बोलने का आरोप लगा था रिपोर्ट्स के मुताबिक दलितों के अपमान के आरोप से आहत होकर सपना चौधरी ने आत्महत्या की कोशिश की थी फिल्म 'वीरे की वेडिंग' के गाने 'हट जा ताऊ' को लेकर भी सपना कॉपीराइट को लेकर विवादों में रहीं रियलिटी शो 'बिग बॉस' के दौरान भी सपना चौधरी विवादों में रही थीं, बिग बॉस के घर में वह हाथा पाई करती नजर आई थीं मनोरंजन