अपने दम पर फिल्में हिट करा देती थीं हेलन बॉलीवुड की पहली 'आइटम गर्ल' कही जाने वाली हेलन का आज जन्मदिन है हेलन का जन्म 21 नवंबर 1938 में बर्मा में हुआ था... इनका पूरा नाम हेलन ऐन रिचर्डसन है हेलन को फिल्म 'हावड़ा ब्रिज' में बड़ा ब्रेक मिला, तब उनकी उम्र महज 19 वर्ष थी, इस फिल्म के गाने 'मेरा नाम चिन चिन चू' ने हेलन की किस्मत बदल दी इसक अलावा 'यम्मा यम्मा', 'ओ हसीना जुल्फों वाली', 'मोनिका, ओ माय डार्लिंग' जैसे आइटम नंबर्स के जरिए हेलन दर्शकों के बीच खूब लोकप्रिय हुईं 1957 में हेलन ने अपने से 27 साल बड़े निर्देशक पीएन अरोड़ा से शादी की थी, बाद में इनका तलाक हो गया... वर्ष 1962 में फिल्म 'काबिल खान' के दौरान हेलन की मुलाकात सलमान खान के पिता सलीम खान से हुई...दोनों को प्यार हुआ और फिर इन्होंने शादी रचा ली --