अमर उजाला
Sun, 28 May 2023
नए संसद भवन के शुभारंभ पर शाहरुख खान, अक्षय कुमार, सोनू सूद समेत कई कलाकारों ने प्रतिक्रिया दी है
वहीं, अब सांसद हेमा मालिनी ने संसद भवन की तस्वीरें शेयर की है
साझा की गई इन तस्वीरों में उन्हें अलग-अलग अंदाज में पोज देते हुए देखा जा सकता है
हेमा मालिनी ने फ्लोरल पिंक साड़ी पहन रखी है और वह गेट पर खड़ी होकर पोज देती नजर आ रही हैं
दूसरी तस्वीर में उन्हें अन्य लोकसभा एमपी के साथ बैठकर पोज देते हुए देखा जा सकता है
तीसरी तस्वीर में उन्होंने गोल्डन रंग की दीवार के आगे खड़े होकर पोज दिया है
तस्वीरें शेयर करते हुए हेमा मालिनी ने लिखा है,पहला दिन- नई संसद बिल्डिंग का खूबसूरत उद्घाटन यह नए भारत की नई तस्वीर लिखेगा जय हिंद"
इसके अलावा उन्होंने इसे प्रधानमंत्री मोदी, पीयूष गोयल, हरदीप सिंह पुरी, अर्जुन राम मेघवाल को भी टैग किया है
वहीं, उन्होंने माई पार्लियामेंट, माई प्राइड का हैशटैग भी लगाया है
आईफा में विक्की कौशल को राखी ने मारी किक