प्यार, परिवार, काम और तकलीफ; यहां देखें कैसा रहा हिना खान का पिछला साल

अमर उजाला

Sat, 11 January 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम-@realhinakhan

‘500 फोटो भी कम पड़ेंगी बताने के लिए कि 2024 कैसा रहा लेकिन फिर भी मैंने कुछ तस्वीरों में मैनेज किया है…’ यह कहना है हिना खान का 

Image Credit : इंस्टाग्राम

हाल ही में एक्ट्रेस हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर पिछले साल की कुछ फोटो शेयर की, जिसमें वह अपने ब्रेस्ट कैंसर ट्रीटमेंट की जर्नी को साझा कर रही हैं

Image Credit : इंस्टाग्राम

हिना खान बताती हैं कि पिछले साल ने उन्हें दुख, उम्मीद, विश्वास, खुशी, प्यार, धैर्य, अनुशासन जैसे अनुभवों से रूबरू करवाया 

Image Credit : इंस्टाग्राम

यह तस्वीर हिना खान के पिछले साल के कैंसर ट्रीटमेंट की है, जिसमें वह अपना दुख-तकलीफ बयां कर रही हैं 

Image Credit : इंस्टाग्राम

कैंसर ट्रीटमेंट के दौरान हिना खान अपनी मां की गोद में सुकून महसूस करते हुए एक तस्वीर साझा करती हैं 

Image Credit : इंस्टाग्राम

हिना खान ने एक और तस्वीर शेयर की, जिसमें वह अपने पार्टनर के साथ प्यार भरे पल गुजार रही हैं, उनके बॉयफ्रेंड रॉकी कैंसर ट्रीटमेंट के दौरान एक्ट्रेस के साथ हमेशा खड़े नजर आए 

Image Credit : इंस्टाग्राम

एक अन्य तस्वीर हिना खान ने साझा की, जिसमें वह काबा गई हुई हैं, मुश्किल वक्त में खुदा के दर पर जाकर उन्होंने हौसला पाया है  

 

Image Credit : इंस्टाग्राम

हिना खान अपने कैंसर ट्रीटमेंट के दौरान काम भी करती रहीं, बादशाह के साथ उन्होंने एक म्यूजिक वीडियो किया, ये तस्वीर उसी म्यूजिक वीडियो की शूटिंग की है 

Image Credit : इंस्टाग्राम

काम के अलावा हिना खान ने कैंसर के दौरान खुद को पॉजिटिव रखा, वह वैकेशन ट्रिप पर भी जाती रहीं, लाइफ को एंज्वॉय करती रहीं। वैकेशन की ये तस्वीरें भी हिना ने फैंस के साथ शेयर की

 

Image Credit : इंस्टाग्राम

जल्द ही हिना खान वेब सीरीज ‘गृहलक्ष्मी’ में भी नजर आएंगी, इसमें एक्शन करते हुए दर्शक एक्ट्रेस को देख पाएंगे 

Image Credit : इंस्टाग्राम

क्या पहले दिन बॉक्स ऑफिस का किला 'फतेह' कर पाई सोनू सूद की फिल्म? यहां जानें

इंस्टाग्राम
Read Now