हिंदी में इंटरव्यू देना पसंद करते हैं ये सितारे हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है आज हिंदी दिवस के मौके पर हम आपको उन सितारों से रूबरू करा रहे हैं, जो साक्षात्कार के दौरान हिंदी बोलना पसंद करते हैं इनमें पहला नाम आशुतोष राणा का है, अभिनेता हिंदी में काफी प्रभावशाली अंदाज में अपनी बात रखते हैं..उनके अधिकांश इंटरव्यू हिंदी में हैं पंकज त्रिपाठी भी इस सूची में हैं, अभिनेता इंटरव्यू के दौरान हिंदी में दमदार तरीके से बात रखते हैं इस मामले में मनोज बायपेयी का नाम भी आता है, वह भी प्रभावशाली हिंदी बोलने में माहिर हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी हर मंच पर हिंदी भाषा में अपनी बात रखना पसंद करते हैं ---