अमर उजाला
Mon, 17 February 2025
हिट' नानी द्वारा निर्मित एक बेहद सफल फ्रेंचाइजी है, जिसके पहले भाग में विश्वक सेन मुख्य भूमिका में थे।
वहीं, फिल्म के भाग में अदिवी शेष ने अभिनय किया था, अब इसके तीसरे भाग में नानी मुख्य भूमिका निभाएंगे।
फिल्म की शूटिंग पूरी होने वाली है और 'हिट: द थर्ड केस' मई 2025 में रिलीज के लिए तैयार है।
वहीं, इस फिल्म को लेकर नई जानकारी सामने आई है, खबर है कि अदिवी शेष भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।
निर्देशक ने उनके लिए एक मजबूत किरदार तैयार किया है और उनका दिखना दर्शकों के लिए एक सरप्राइज होगा।
शैलेश कोलानू द्वारा निर्देशित हिट 3 एक विस्तारित कॉप यूनिवर्स का हिस्सा है और इसे नानी द्वारा भारी बजट पर निर्मित किया जा रहा है।
नानी इस बहुप्रतीक्षित सीक्वल में अर्जुन सरकार का किरदार निभाएंगे
कृति सेनन ने शुरू की 'तेरे इश्क में' की शूटिंग, साझा की सेट से तस्वीर