हॉलीवुड के इन स्टार्स ने बॉलीवुड में काम कर बटोरीं सुर्खियां
अमर उजाला
Wed, 5 July 2023
Image Credit : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के सितारे हॉलीवुड फिल्मों में अपना नाम कमा रहे हैं, उसी तरह हॉलीवुड के कई सितारे बॉलीवुड फिल्मों में काम कर लोकप्रियता हासिल कर चुके हैं
Image Credit : सोशल मीडिया
आमिर खान की फिल्म 'लगान' में निगेटिव किरदार निभाकर लोकप्रियता हासिल करने वाले हॉलीवुड एक्टर पॉल ब्लैकथॉर्न को इस फिल्म के बाद दोबारा बॉलीवुड में नहीं देखा गया, फिल्म में उनके काम को काफी सराहा गया था
Image Credit : सोशल मीडिया
'रंग दे बसंती' में आमिर खान के साथ दिखाई दीं एक्ट्रेस एलिस पैटन को भी लोगों ने काफी पसंद किया था, फिल्म में एलिस की आमिर के साथ जोड़ी भी काफी बढ़िया लगी थी और यह बॉक्स ऑफिस पर भी हिट साबित हुई थी
Image Credit : सोशल मीडिया
'लगान' का ही हिस्सा रहीं रशेल शैले को भी लोगों ने काफी पसंद किया था,फिल्म में अभिनेत्री आमिर खान की दीवानी दिखाई गई थीं, ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद भी रशेल कभी बॉलीवुड में दोबारा नजर नहीं आईं
Image Credit : सोशल मीडिया
ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'काइट्स' में नजर आने वाली मैक्सिकन अभिनेत्री बारबरा मोरी को लोगों ने काफी पसंद किया था, इसके बाद बारबरा मोरी फिर कभी बॉलीवुड में दिखाई नहीं दीं
Image Credit : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस सारा थॉम्सन फिल्म 'राजनीति' में नजर आई थीं, उन्होंने फिल्म में रणबीर सिंह की पत्नी का किरदार निभाया था, इसके बाद वह बॉलीवुड में नजर नहीं आईं