कभी स्कूल में पढ़ाता था बॉलीवुड का ये मशहूर डायरेक्टर
अमर उजाला
Sat, 30 September 2023
Image Credit : सोशल मीडिया
अपने समय के मशहूर डॉयरेक्टर ऋषिकेश मुखर्जी की बर्थ एनिवर्सरी है
Image Credit : सोशल मीडिया
ऋषिकेश मुखर्जी का जन्म 30 सितंबर 1922 को कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में 'बंगाली ब्राह्मण' परिवार में हुआ था
Image Credit : सोशल मीडिया
पढ़ाई के बाद ऋषि दा ने कुछ समय तक मैथ्स और साइंस के प्रधानाध्यापक के तौर पर काम किया
Image Credit : सोशल मीडिया
40 के दशक में ऋषिकेश मुखर्जी ने अपने सिने करियर की शुरुआत न्यू थिएटर में बतौर कैमरामैन से की
Image Credit : सोशल मीडिया
ऋषिकेश मुखर्जी की प्रतिभा को सही आकार देने में प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक विमल राय का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा
Image Credit : सोशल मीडिया
विमल राय के साथ 6 साल तक काम करने के बाद ऋषिकेश मुखर्जी ने 1957 में मुसाफिर फिल्म से अपने निर्देशन कॅरियर की शुरुआत की
Image Credit : सोशल मीडिया
भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में ऋषिकेश मुखर्जी का अंदाज सबसे जुदा था, उन्होंने हर फिल्म में जीने की फिलॉसफी देने की कोशिश की
Image Credit : सोशल मीडिया
ऋषिकेश मुखर्जी ने अपनी फिल्मों के जरिए कई कलाकारों को स्टार बनाया जिसमें धर्मेंद्र, राजेश खन्ना, अमिताभ बच्चन, अमोल पालेकर व जया भादुड़ी जैसे सितारे शामिल हैं
Image Credit : सोशल मीडिया
आनंद, गोलमाल, बावर्ची, नमक हराम, अभिमान, बुड्ढा मिल गया, गुड्डी, मिली, सत्य काम, चुपके-चुपके और अनाड़ी ऋषिकेश मुखर्जी की महत्वपूर्ण फिल्में थी