'फाइटर' का कर रहे इंतजार? इस दिन आ सकता है ट्रेलर फाइटर की चर्चा इन दिनों हर ओर हो रही है इस फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण पहली बार एक साथ नजर आने वाले हैं देशभक्ति की भावनाओं से भरपूर इस फिल्म का लोगों को लंबे समय से इंतजार है इस बीच फिल्म के ट्रेलर को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का ट्रेलर 15 जनवरी को जारी किया जा सकता है सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अनिल कपूर और करण सिंह ग्रोवर भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं एंटरटेनमेंट डेस्क