'स्त्री 2' की सफलता से गदगद हुए ऋतिक रोशन, दी बधाई राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर अभिनीत फिल्म 'स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की यह फिल्म 600 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने के लिए आगे बढ़ रही है इस बड़ी उपलब्धि के लिए कई सितारों ने 'स्त्री 2' की टीम को बधाई दी है वहीं, अब इसमें सुपरस्टार ऋतिक रोशन का भी नाम जुड़ गया है ऋतिक रोशन ने एक्स पर लिखा, 'यह हमारे सिनेमा के लिए बहुत खुशी का समय है, जब स्त्री 2 ने हम सभी के लिए नए मानक स्थापित किए हैं' ऋतिक ने आगे लिखा, 'पूरी कास्ट और क्रू को बधाई, आशा है हमें फिल्मों में ऐसे और भी सुखद समय मिलते रहेंगे' सीटिए