रोशन परिवार में हुई सबा आजाद की एंट्री, तस्वीरें वायरल ऋतिक रोशन और सबा आजाद का रिश्ता किसी से नहीं छुपा है सबा का रोशन फैमिली के साथ भी अच्छा बॉन्ड है हाल ही में, सबा ऋतिक की मां पिंकी रोशन के बर्थडे सेलिब्रेशन में पहुंचीं, जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं ऋतिक रोशन की मां पिंकी रोशन ने बीते दिन 22 अक्टूबर 2023 को अपना 70वां जन्मदिन मनाया था रोशन फैमिली ने मिलकर बर्थडे लंच एन्जॉय किया, जहां ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद भी मौजूद रहीं सबा आजाद, ऋतिक की मां पिंकी के बर्थडे सेलिब्रेशन में साड़ी पहनकर पहुंचीं ऋतिक रोशन और सबा आजाद साथ में बेहद प्यारे लग रहे थे