अमर उजाला
Fri, 10 January 2025
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन का आज 51वां का जन्मदिन है। इस मौके पर फैंस, इंडस्ट्री से जुड़े एक्टर्स और करीबी लोग ऋतिक रोशन को बधाई दे रहे हैं
एक्टर के जन्मदिन पर उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने उनके साथ कुछ फोटोज शेयर की हैं
सबा ने सोशल मीडिया पर करीबन दस फोटोज शेयर की हैं, जिसमें उनके और ऋतिक के अलग-अलग वैकेशन की झलक है।
इन फोटोज को शेयर करते हुए सबा ने लिखा- 'माय लव, सूरज के चारों ओर खुशहाल चक्कर लगाने की बधाई। आप मेरी रोशनी हो... हमेशा खुशियों से घिरे रहो।'
एक फोटो में वह बिकिनी पहने ऋतिक के साथ पोज दे रही हैं
कुछ फोटो में दोनों रोमांटिक डिनर को एंज्वॉय कर रहे हैं
ऋतिक और सबा इस तस्वीर में वैकेशन ट्रिप पर हैं, साथ में क्वालिटी टाइम गुजार रहे हैं
वहीं इस तस्वीर में ऋतिक और सबा का फनी अंदाज नजर आ रहा है। सबा और ऋतिक के बीच लगभग 12 साल का एज गैप है। दोनों ने साल 2021 में डेटिंग शुरू की, साल 2022 में अपने रिश्ते को दुनिया के सामने स्वीकारा भी
सबा आजाद की इंस्टाग्राम पोस्ट पर ऋतिक की बहन सुनैना रोशन ने भी कमेंट किया। सुनैना ने लिखा- ‘जन्मदिन की बधाई हो, मेरे भाई। भगवान तुम्हें लंबी उम्र दे।’ सुनैना के अलावा एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा, सबा खान पटौदी ने भी ऋतिक को बर्थ डे विश किया।
ब्लैक चमचमाती ड्रेस में सोफी चौधरी का शिमरी लुक