बहन पश्मीना के नाम ऋतिक रोशन ने लिखा दिल छू लेने वाला नोट ऋतिक रोशन की चचेरी बहन पश्मीना रोशन ने 'इश्क विश्क रिबाउंड' के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू किया अब ऋतिक ने पश्मीना के नाम एक खास पोस्ट किया है साथ ही उन पर गर्व होने की बात कही है 4 अगस्त को, ऋतिक रोशन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें साझा की हैं फोटो के साथ अभिनेता ने लिखा, 'आपको बड़े पर्दे पर पूरी तरह से किरदार में डूबे हुए देखना मेरे लिए एक रहस्योद्घाटन और किसी खुशी से कम नहीं है' ऋतिक ने जोड़ा, 'मेरा विश्वास करो, तुम्हारी क्षमता आसमान छूने की है' ऋतिक ने आखिरी में लिखा, 'चलती रहो पश! अजेय बनो! मुझे तुम पर बहुत गर्व है' सीटिए