ऋतिक की बहन को लग गई थी शराब की लत, ऐसे पाया आदत पर काबू ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन ने जिंदगी में कई मुश्किलों का सामना किया है। वो कैंसर और टीबी जैसी बीमारियों से भी जूझ चुकी हैं। सुनैना को एक समय पर शराब की लत लग गई थी। उन्होंने खुद बताया कि इस लत से बाहर निकलना आसान नहीं था। शराब से छुटकारा पाने के लिए सुनैना रीहैब गई थीं। वहां का समय उनके लिए बहुत कठिन रहा। पिंकविला से बातचीत में उन्होंने कहा कि रीहैब में उन्हें लगातार सवालों का सामना करना पड़ता था। 28 दिनों तक वह ठीक से सो भी नहीं पाई थीं। सुनैना ने कहा कि शराब के असर में वो खुद को चोट पहुंचा देती थीं। उनके शरीर पर चोट के कई निशान भी हो गए थे। सुनैना के मुताबिक जब नशा उतरता था तो उन्हें बेचैनी और घबराहट होती थी। उसी बेचैनी से बचने के लिए वो और पी लेती थीं। अब सुनैना अपनी जिंदगी में बेहतर महसूस करती हैं। कभी-कभी फैमिली फंक्शन में एक-दो ड्रिंक लेती हैं या सो जाती हैं। एंटर