ऋतिक रोशन ने छोड़ा वर्कआउट! क्या बोलीं गर्लफ्रेंड सबा? एक्टर ऋतिक रोशन ने आज रविवार को अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं वे बालकनी में बैठे आराम करते दिख रहे हैं, एक्टर ने कैप्शन लिखा है, 'कभी-कभी खड़े रहना, बैठना और वर्कआउट छोड़ देना भी जरूरी होता है' आगे लिखा है, 'तनाव भरे दिनों के बजाय आराम के दिन' ऋतिक ने लिखा है कि यह स्मार्ट ट्रेनिंग उन्हें अपने कोच स्वप्निल हजारे से मिली है ऋतिक के पोस्ट पर उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने भी रिएक्शन दिया है सबा ने लिखा है, 'बिल्कुल, यह काम आता है। बहुत शुक्रिया' -