जब इब्राहिम को हुआ पिता सैफ के स्टार होने का अहसास, ये एक्ट्रेस बनीं पहला क्रश

अमर उजाला

Wed, 16 April 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम@@snbyshantanunikhil

सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान की ओटीटी पर पहली फिल्म ‘नादानियां’ रिलीज हुई। इस फिल्म को दर्शकों ने कुछ खास पसंद नहीं किया। हाल ही में इब्राहिम ने अपने शुरुआती करियर को लेकर बात की।

Image Credit : इंस्टाग्राम

फिल्मफेयर से की गई हालिया बातचीत में इब्राहिम अली खान ने बताया कि उन्हें कब अहसास हुआ कि पिता सैफ अली खान इतने मशहूर हैं?  

Image Credit : इंस्टाग्राम@iakpataudi

साथ ही इब्राहिम अली खान ने बताया कि किस एक्ट्रेस पर उनको बचपन में क्रश हुआ था? 

Image Credit : इंस्टाग्राम@iakpataudi

इब्राहिम अली खान कहते हैं, ‘जब मैंने अपने पापा (सैफ अली खान) को दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म ‘लव आज कल’ में शूटिंग करते देखा तो अहसास हुआ कि वह फेमस स्टार हैं। तभी तो दीपिका उनके साथ एक्टिंग कर रही हैं।’ 

Image Credit : इंस्टाग्राम-@actorsaifalikhan

इब्राहिम अली खान आगे कहते हैं, ‘मैं सात या आठ साल का रहा होगा, जब पापा के साथ फिल्म ‘लव आज कल’ की शूटिंग पर गया, जो कि यूके में हो रही थी। मैंने दीपिका पादुकोण को देखा और देखता ही रह गया।’ 

Image Credit : इंस्टाग्राम@deepikapadukone

इब्राहिम कहते हैं कि दीपिका पादुकोण उनका पहला क्रश रही हैं। वह बचपन में उनके दीवाने हो गए थे।’ 

Image Credit : इंस्टाग्राम

इब्राहिम के करियर फ्रंट की बात करें तो फिल्म ‘नादानियां’ के लिए भले ही उन्हें ट्रोल किया गया हो, लेकिन उनके पास आगे भी फिल्मों के ऑफर हैं। 

Image Credit : इंस्टाग्राम

इब्राहिम अली खान एक फिल्म कर रहे हैं, जो कि थिएटर में रिलीज होगी। इस फिल्म का नाम ‘सरजमीं’ हैं, इसमें काजोल भी नजर आएंगी। 

Image Credit : इंस्टाग्राम

नेहा शर्मा ने मालदीव से शेयर की वेकेशन की बोल्ड तस्वीरें

इंस्टाग्राम@nehasharmaofficial
Read Now