आईफा के ग्रीन कारपेट पर दिखा सितारों का जलवा राजस्थान की राजधानी जयपुर में आईफा अवॉर्ड्स की सिल्वर जुलबी का जश्न शानदार अंदाज में मनाया गया। इस दौरान ग्रीन कारपेट पर कई सितारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। ब्लैक सूट में करण जौहर काफी ज्यादा डैशिंग नजर आए। उर्फी जावेद ब्लैक कलर के गाउन में काफी खूबसूरत नजर आईं। ऑल ब्लैक लुक में कार्तिक आर्यन ने का अंदाज काफी शानदार नजर आया। फरदीन खान भी ब्लैक सूट में काफी ज्यादा जच रहे थे। बंद गला सूट पहनकर जयदीप अहलावत ने भी ग्रीन कारपेट पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। पर्पल ड्रेस में प्रियमणि काफी सुंदर नजर आईं। ग्रीन कारपेट पर कृति सेनन बला की खूबसूरत नजर आईं। ऑफ शोल्डर ड्रेस में नितांशी गोयल बेहद सुंदर नजर आ रही थीं। राघव जुयाल ने भी अपने डैशिंग लुक से सभी का ध्यान खींचा। माधुरी दीक्षित रेड गाउन में नजर आई। साथ में उनके पति डॉक्टर श्रीराम नेने भी दिखे। निम्रत कौर काले रंग की साड़ी में ग्रीन कारपेट पर बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। अनुप्रिया गोयंका भी ऑफ शोल्डर गाउन में अपने लुक से लोगों का दिल जीता। बॉबी देओल ब्लैक सूट में काफी हैंडसम लग रहे थे। करिश्मा तन्ना ने ब्लैक स्लिट ड्रेस से आईफा में ग्लैमर का तड़का लगाया। शेरवानी में शाहिद कपूर भी काफी शानदार लग रहे थे। ....