अमर उजाला
Sat, 3 January 2026
अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की पहली थिएटर रिलीज फिल्म ‘इक्कीस’ साल 2026 में रिलीज हुई पहली बॉलीवुड फिल्म है।
पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर सधी शुरुआत करने वाली ‘इक्कीस’ की अब दूसरे दिन की कमाई भी सामने आ गई है।
हालांकि, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 50 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।
दूसरे दिन शुक्रवार को ‘इक्कीस’ ने सिर्फ 3.50 करोड़ रुपए की कमाई की है।
जबकि पहले दिन ‘इक्कीस’ का कलेक्शन 7 करोड़ रुपए रहा था। ऐसे में दूसरे ही दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दिखी है।
हालांकि, फिल्म को क्रिटिक्स से अच्छी प्रतिक्रियाएं मिली हैं। ऐसे में उम्मीद है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में फिर उछाल आ सकती है।
अगस्त्य नंदा के अलावा ‘इक्कीस’ धर्मेंद्र की वजह से भी चर्चाओं में है, क्योंकि ये धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है।
‘इक्कीस’ भारत के दूसरे लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के जीवन पर आधारित है। फिल्म में अगस्त्य ने अरुण खेत्रपाल का किरदार निभाया है।
750 करोड़ क्लब में शामिल होगी ‘धुरंधर’, जानें शुक्रवार की कमाई