अमर उजाला
Sun, 4 January 2026
फिल्म 'इक्कीस' को बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर से काफी नुकसान पहुंचा है। फिल्म को पहले दिन सिर्फ 7 करोड़ की ओपनिंग मिली।
अब फिल्म के तीसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है। हालांकि शुक्रवार के मुकाबले इसका कलेक्शन बढ़ा है।
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘इक्कीस’ ने तीसरे दिन 4.65 करोड़ रुपये की कमाई की है।
शनिवार को फिल्म के कलेक्शन में बढ़त देखने को जरूर मिली है। एक दिन पहले यानी शुक्रवार को इसने 3.5 करोड़ रुपये कमाए थे।
फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 15.16 करोड़ रुपये हो चुका है।
उसी दिन यानी शनिवार को 'धुरंधर' ने 11.75 करोड़ का आकंड़ा दर्ज किया।
नए साल में क्या खास करेंगी दीया मिर्जा? शेयर किया प्लान