अमर उजाला
Mon, 5 January 2026
अगस्त्य नंदा और सिमर भाटिया की फिल्म 'इक्कीस' को बॉक्स ऑफिस पर वीकएंड का फायदा मिला है।
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘इक्कीस’ ने चौथे दिन यानी रविवार को पांच करोड़ रुपये की कमाई की है।
शनिवार को इसका कलेक्शन 4.65 करोड़ था। दूसरे दिन इसने 3.5 करोड़ रुपये कमाए थे।
जबकि फिल्म ने ओपनिंग डे पर 7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 20.15 करोड़ रुपये ही हुआ है।
हालांकि रणवीर की 'धुरंधर' के आगे फिल्म ढेर हो गई है। 'धुरंधर' ने पिछले दिन करीब 13 करोड़ का कलेक्शन किया।
रवीना टंडन ने किए आदि योगी शिव के दर्शन, शेयर की तस्वीरें