दो महीने का हुआ इलियाना का बेटा, शेयर की प्यारी तस्वीर बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज हाल ही में बेटे की मां बनी हैं इलियाना और उनके बॉयफ्रेंड माइकल डोलन ने 1 अगस्त 2023 को अपने नन्हे प्रिंस का वेलकम किया था वहीं अब एक्ट्रेस ने बेटे के 2 महीने का होने पर एक प्यारी तस्वीर शेयर की है तस्वीर में न्यू मॉम अपने बेटे को गोद में लिए हुए नजर आ रही है और उनके लाडले ने अपना सिर उनके कंधों पर रखा हुआ है वहीं तस्वीर शेयर करते हुए इलियाना ने लिखा, '2 महीने पहले ही' इस से पहले एक्ट्रेस ने फैंस के साथ गुडन्यूज शेयर करते हुए खुलासा किया था कि उन्होंने अपने पहले बच्चे का नाम कोआ फीनिक्स डोलन रखा है. मनोरंजन