बॉलीवुड पर भी चढ़ा घिबली स्टाइल का रंग, इम्तियाज अली ने साझा की तस्वीरें स्टूडियो घिबली स्टाइल इमेज का ट्रेंड इन दिनों देखने को मिल रहा है। बॉलीवुड भी इस ट्रेंड से अछूता नहीं है। हाल ही में इम्तियाज अली द स्टोरी टेलर नाम के एक इंस्टाग्राम पेज ने निर्देशक की फिल्मों की तस्वीरें इसी स्टाइल मैं फैंस के साथ साझा की हैं। एक फोटो रणबीर कपूर अभिनीत रॉकस्टार की है, इसमें वह गिटार के साथ दिख रहे हैं। एक फोटो इसी फिल्म के 'कुन फाया कुन' गाने से जुड़ी हुई है। निर्देशक ने घिबली स्टाइल में अपनी फिल्म जब वी मेट का भी पोस्टर साझा किया है। एक फोटो फिल्म 'तमाशा' के एक सीन का है, जिसमें रणबीर दीपिका का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। वहीं, एक फोटो में 'कॉकटेल' का सीन दिख रहा है, जिसमें सैफ के साथ दीपिका पादुकोण हैं। ....