अमर उजाला
Sun, 19 November 2023
आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के फाइनल के लिए आज इंडिया इस रोमांचक मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल रही है
फाइनल मैच देखने कई सितारे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंच चुके हैं, वहीं कुछ सितारे घर बैठे ही टीम का समर्थन कर रहे हैं
अजय देवगन और काजोल भी अपने परिवार के साथ घर बैठे वर्ल्डकप फाइनल का लुत्फ उठा रहे हैं
अजय और काजोल ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा की है, जिसमें वे इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया का मैच देख रहे हैं
तस्वीर में काजोल और अजय समेत सभी टीम इंडिया की जर्सी पहने चीयर करते नजर आए
उन्होंने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा- टीम इंडिया के लिए देवगन की सामूहिक दहाड़, वर्ल्डकप की ट्रॉफी घर ले आओ
बिग बी ने 'केबीसी 15' के मंच से टीम इंडिया को किया सपोर्ट