आजादी की लड़ाई दिखाती हैं ये बॉलीवुड फिल्में

अमर उजाला

Wed, 9 August 2023

Image Credit : social media
देश के कई स्वतंत्रता सेनानियों ने भारत को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी
Image Credit : social media

देश के इन वीर सपूतों की आजादी की लड़ाई पर कई शानदार फिल्में बनी हैं, जो आज हम आपको बताने जा रहे हैं

Image Credit : social media

1. लगान

आशुतोष गोवारिकर द्वारा निर्देशित, यह फिल्म वर्ष 2001 में रिलीज हुई थी
Image Credit : social media

यह फिल्म उन गांववालों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन पर ब्रिटिश सरकार द्वारा टैक्स का बोझ डाला गया था

Image Credit : social media

आजादी से पहले के दौर में बनी इस फिल्म में आमिर खान और ग्रेसी सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई थी

Image Credit : social media

2. द लीजेंड ऑफ भगत सिंह

साल 2002 में रिलीज हुई यह फिल्म भारतीय स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के जीवन पर आधारित है
Image Credit : social media

भगत सिंह ने ब्रिटिश राज के खिलाफ भारतीय स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ी थी, फिल्म में अजय देवगन मुख्य भूमिका में थे

Image Credit : social media

अजय को फिल्म में उनके रोल के लिए दूसरा राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था

Image Credit : social media

3. गांधी

साल 1982 में रिलीज हुई यह फिल्म स्वतंत्रता सेनानी महात्मा गांधी के जीवन पर बनी थी
Image Credit : social media
गांधी जी ने ब्रिटिश सरकार के खिलाफ अहिंसक स्वतंत्रता आंदोलन की शुरुआत की थी
Image Credit : social media

रिचर्ड एटनबरो द्वारा निर्देशित इस फिल्म में बेन किंग्सले ने मुख्य भूमिका निभाई थी

Image Credit : social media

4. मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी

रानी लक्ष्मी बाई के जीवन पर आधारित इस फिल्म में कंगना रनौत ने मुख्य भूमिका निभाई थी
Image Credit : social media

साल 2019 में रिलीज हुई इस पीरियड ड्रामा में अंग्रेजों के खिलाफ झांसी की रानी की लड़ाई को दिखाया गया है

Image Credit : social media

दिशा हुईं हॉट, सनी लियोनी ने यूं दिखाई करामात

सोशल मीडिया
Read Now