71वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के लिए भारत आईं पांच विजेता भारत 71वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की मेजबानी करने की तैयारी कर रहा है 18 फरवरी से 9 मार्च तक दिल्ली और मुंबई में सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए मंच होंगे हाल ही में नई दिल्ली में 71वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के लिए एक प्री-इवेंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की मेजबानी की गई इसमें करोलिना बिलावस्का (70वीं मिस वर्ल्ड), टोनी-एन सिंह (69वीं मिस वर्ल्ड), वैनेसा पोंस डी लियोन (68वीं मिस वर्ल्ड) नजर आईं साथ ही मानुषी छिल्लर (67वीं मिस वर्ल्ड), और स्टेफनी डेल वैले (66वीं मिस वर्ल्ड) भी इस विशेष कार्यक्रम का हिस्सा रहीं मिस वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन की अध्यक्ष और सीईओ जूलिया मॉर्ले सीबीई ने कहा, 'इस देश में 71वां मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता होना मेरे लिए बहुत मायने रखता है' सीटिए