इंडिया Vs भारत को लेकर सितारों में भी छिड़ी जंग इन दिनों देश के नाम को लेकर सियासत गरमाई हुई है, इंडिया vs भारत की चर्चा राजनीतिक गलियारों से होती हुई बॉलीवुड तक पहुंच गई है 9 से 10 सितंबर को दिल्ली में G-20 समिट होने वाला है, जिसमें कई सेलेब्स को डिनर के लिए भारत के राष्ट्रपति की ओर से आमंत्रित किया गया है आमंत्रण पत्र पर द प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया की जगह द प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिखा है, अब इस मुद्दे पर कई सेलेब्स के रिएक्शन सामने आ रहे हैं सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भारत माता की जय लिखकर भारत नाम का सपोर्ट किया है कंगना रणौत ने भी एक लंबा नोट शेयर करते हुए भारत के नाम का समर्थन किया है जैकी श्रॉफ ने 'इंडिया' की जगह 'भारत' इस्तेमाल करने को लेकर चल रहे विवाद पर प्रतिक्रिया दी है एक्टर ने कहा अगर भारत कहा जा रहा है तो यह कोई बुरी बात नहीं है तमिल एक्टर विष्णु विशाल ने भारत का नाम बदलने को लेकर ट्वीट किया है विष्णु विशाल इस फैसले के खिलाफ हैं और उन्होंने सवाल उठाते हुए पूछा कि यह देश के डेवलेपमेंट में कैसे योगदान देगा ......................