ऑस्कर अवॉर्ड जीत चुके हैं ये भारतीय स्टार इस साल 12 मार्च को 95वें ऑस्कर अवॉर्ड का डॉल्बी थिएटर लॉस एंजिल्स में ऐलान होने जा रहा है भारत से आरआरआर के अलावा, दो डॉक्यूमेंट्री फिल्में-ऑल दैट ब्रीद्स और द एलिफेंट विस्पर्स ऑस्कर अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट हुईं है इससे पहले भी कई भारतीयों ने ऑस्कर अवॉर्ड जीते हैं, इस लिस्ट में कई कलाकारों के नाम शामिल हैं भानु अथैय्या पहली भारतीय थीं जिन्होंने ऑस्कर अवॉर्ड हासिल किया था, उन्हें 1982 में रिलीज फिल्म गांधी के लिए बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर अवॉर्ड मिला था फिल्म निर्माता सत्यजीत रे को सिनेमा जगत में योगदान के लिए 1992 में लाइफटाइम अचीवमेंट ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित किया था म्यूजिक डायरेक्टर ए आर रहमान को स्लमडॉग मिलेनियर के गाने जय हो के लिए ऑस्कर अवॉर्ड मिला था, उन्हें यह अवॉर्ड गुलजार के साथ मिला था भारतीय साउंड डिजाइनर रेसुल पूकुट्टी को स्लमडॉग मिलेनियर में बेहतरीन काम के लिए ऑस्कर से सम्मानित किया गया था Indian Celebrities