जब बॉलीवुड बालाओं को दिल दे बैठे भारतीय क्रिकेटर्स इन दिनों भारतीय खिलाड़ी केएल राहुल और बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी की शादी सुर्खियों में बनी हुई है दोनों 23 जनवरी को शादी के बंधन में बंधे थे, लेकिन यह पहली बार नहीं है जब किसी क्रिकेटर ने अभिनेत्री से शादी की हो केएल राहुल के अलावा पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली की शादी भी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से हुई है विराट-अनुष्का ने साल 2017 में इटली में शादी की थी टीम इंडिया के मौजूदा उप-कप्तान और टी-20 टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या का दिल भी नताशा स्तांकोविक के लिए धड़कता है सर्बियाई मूल की नताशा स्तांकोविक और हार्दिक पंड्या की शादी साल 2020 में हुई थी, दोनों का एक बेटा भी है जिसका नाम अगस्त्या है टीम इंडिया के स्पिनर युजवेंद्र चहल की शादी कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा के साथ हुई है धनश्री और युजवेंद्र की शादी साल 2020 में हुई थी युवराज सिंह ने भी बॉलीवुड अभिनेत्री हेजल कीच से शादी की है लिस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज रहे जहीर खान का नाम भी शामिल है, उन्होंने अभिनेत्री सागरिका घाटगे से शादी की हरभजन सिंह बॉलीवुड अभिनेत्री गीता बसरा पर दिल हार गए थे कंप्लीट