बेटी और माता-पिता के साथ प्रयागराज पहुंचीं ईशा कोप्पिकर, संगम में लगाई डुबकी

अमर उजाला

Tue, 11 February 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम
कई हिंदी फिल्मों में अभिनय कर चुकीं ईशा कोप्पिकर ने अपने माता-पिता और बेटी रियाना के साथ महाकुंभ में स्नान किया।
 
Image Credit : इंस्टाग्राम
ईशा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने अपनी यात्रा के कुछ क्लिप्स और तस्वीरें पोस्ट कीं।
 
Image Credit : इंस्टाग्राम
वीडियो में ईशा अपनी बेटी के साथ डुबकी लगाती हुई दिखाई दे रही हैं। एक फ्रेम में उनके माता-पिता भी नजर आ रहे हैं।
 
Image Credit : इंस्टाग्राम
एक तस्वीर में ईशा पूजा अर्चना करते हुए दिखाई देती हैं। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "तीन पीढ़ियां, एक पवित्र क्षण। कुंभ के पवित्र जल में स्नान, विश्वास, परंपरा और आशीर्वाद का समागम।"
Image Credit : इंस्टाग्राम
ईशा ने 1997 में तेलुगु फिल्म 'वाइफ ऑफ वी वराप्रसाद' से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसमें उन्होंने अभिनेता विनीत के साथ एक गाने में अभिनय किया था।
Image Credit : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड में ईशा की शुरुआत 2000 में फिल्म फिजा से हुई थी, जिसमें उन्होंने करिश्मा कपूर और ऋतिक रोशन के साथ एक छोटा सा किरदार निभाया था।
 
Image Credit : इंस्टाग्राम

'लवयापा' हुई धराशायी, चौथे दिन महज इतना हुआ कलेक्शन

यूट्यूब
Read Now