अमर उजाला
Fri, 26 September 2025
आज ईशान खट्टर स्टारर फिल्म ‘होमबाउंड’ रिलीज हुई। इस मौके पर ईशान ने फिल्म की शूटिंग का पहला दिन याद किया है।
एक इंस्टाग्राम पोस्ट में ईशान खट्टर ने कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जो फिल्म ‘होमबाउंड’ के पहले दिन की शूटिंग की हैं।
इन तस्वीरों में वह को-एक्टर विशाल जेठवा और डायरेक्टर नीरज घेवान के साथ नजर आ रहे हैं।
एक गांव की भी कुछ तस्वीरें ईशान खट्टर ने शेयर की हैं, यहीं फिल्म की शूटिंग हुई है।
फोटोज शेयर करने के अलावा एक कैप्शन भी ईशान खट्टर लिखते हैं, ‘आज होमबाउंड के रिलीज के दिन वो पहला दिन याद आ रहा है, जब सर ने हमें इस कहानी को गहराई से समझने की क्षमता दी।’
‘होमबाउंड’ फिल्म में जान्हवी कपूर भी एक अहम किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म को कई फिल्म फेस्टिवल्स में सराहा गया है।
फिल्म ‘होमबाउंड’ दो दोस्तों की कहानी है, जो पुलिस की नौकरी पाने की चाह रखते हैं। इसके लिए अपने गांव से बाहर निकलते हैं। इस रास्ते में उनके सामने क्या मुश्किलें आती हैं, यही फिल्म की स्टोरीलाइन हैं।
विद्या बालन का नवरात्र लुक देखा क्या आपने?